Har Ghar Tiranga Compaign 2023 Registration Selfi Upload Detailed हिन्दी में जाने

Rate this post

Har Ghar Tiranga Compaign | Har Ghar Tiranga Registration | हर घर तिरंगा अभियान | Har Ghar Tiranga Compaign Selfi Upload

भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शामिल होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अधिकृत Official पोर्टल harghartiranga.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

har ghar tiranga

Har Ghar Tiranga

Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार द्वारा किया गया है। 13 अगस्त 2022 से यह अभियान शुरू हो चुका है। सिर्फ घर पर तिरंगा फहराने से ही आप इस अभियान का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ने से पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत जरूरी है।

घर या ऑफिस की छत पर तिरंगा फहराने के साथ साथ आपको Har Ghar तिरंगा की Official Site harghartiranga.com पर जाकर यहां आपको PIN A Flag पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको सामने जो नई विंडो ओपन होगी यहां आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

Har Ghar Tiranga Compaign सेल्फी अपलोड

हर घर तिरंगा अभियान के लिए आप सेल्फी भी अपलोड कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ स्पेशल नहीं करना है बस हर घर तिरंगा Website पर आपको Upload Selfie का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सिस्टम या मोबाइल की स्टोरेज ओपन हो जाएगी। जहाँ से आप तस्वीर देखते हुए जिस भी तस्वीर को अपलोड करना चाहते हैं उसे आसानी से अपलोड भी कर सकते हैं। अच्छी और बेहतरीन सेल्फी को इस वेबसाइट पर जगह भी दी जा रही है।

अन्य पढ़ेः-  Good Friday 2022 Hindi, History, Wishes, Images, Quotes, Status, Holiday

Har Ghar Tiranga Registration Through GMAIL Account

हर घर तिरंगा Registration के लिए अगर आप अपना मोबाइल नंबर नहीं देना चाहते हैं तो आप इसके लिए Google Account का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इसे आपको Location Access देना होगा। लोकेशन एक्सेस देने के बाद आपको PIN A Flag In Your Location के विकल्प पर क्लिक करना होगा। साथ ही यहां पर लोकेशन पर Virtual Flag को भी जगह दे सकते हैं।

har ghar tiranga
har ghar tiranga

हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा फहराने के 15 नियम और गाइडलाइंस

आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार ने 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू की है। सरकार ने देश की जनता से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।

अपने घर में तिरंगा लगाने और फहराने के कायदे-कानून आपको जरुर जान लेने चाहिए। इसके अपमान बिल्कुल न करें अगर ऐसा होगा तो आपको जेल भी हो सकती है।

भारत सरकार ने तिरंगा लगाने एवं फहराने को लेकर कुछ नियम भी तय कर रखा हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे लगाने, फहराने एवं सम्मान के लिए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

भारत सरकार द्वारा ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002’ (भारतीय ध्वज संहिता) नाम के एक कानून में तिरंगे को फहराने के नियम निर्धारित किए हैं।

तिरंगा फहराने एवं लगाने के नियम

  1. खुले में 24 घंटे तक तिरंगा फहरा सकते हैं। लेकिन जहां भी तिरंगा फहराया जाएगा, उसे पूरे सम्मान के साथ फहराएं। तिरंगे को पानी में बिल्कुल भी नहीं भिगोना है, न ही किसी भी प्रकार से इसे क्षति पहुंचानी है। तिरंगे के केसरिया पट्टी को सबसे ऊपर होना चाहिए। तिरंगा आधा झुका, कटा और फटा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इसे विधिवत एवं नियम का पालन करने के साथ ही फहराना होगा।
  2. पहले, मशीन से बने और पॉलिएस्टर कपड़े से बने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब हाथ या मशीन से बना हुआ कपास/पॉलिएस्टर/ऊन/ रेशमी खादी से बना तिरंगा भी अपने घर पर फहरा सकते है।
  3. सरकार ने तिरंगे को किसी भी वक्त फहराने की अनुमति दी है। अब इसे दिन रात 24 घंटे भी फहराया जा सकता है। इससे पहले तिरंगे को केवल सूर्योदय लेकर सूर्यास्त तक ही फहराने की अनुमति थी।
  4. झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए।
  5. झंडे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए।
  6. अशोक चक्र का कोई माप तय नही किया गया हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी अत्यन्त ही आवश्यक हैं।
  7. तिरंगा कभी भी फटा या मैला-कुचैला गंदा नहीं फहराया जाना चाहिए।
  8. तिरंगे को किसी भी प्रकार के यूनिफॉर्म में प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है।
  9. किसी भी स्थिति में तिरंगा जमीन को कभी भी छूना नहीं चाहिए।
  10. किसी अन्य झंडे को अपने राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा नहीं रखना या लगाना है।
  11. झंडे के किसी भी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।
  12. झंडे पर कुछ भी बनाना या कोई शब्द लिखना गैरकानूनी है।
  13. झंडा अगर फट जाए या फिर मैला हो जाए तो उसे एकांत में मर्यादित तरीके से ही नष्ट करना चाहिए।
  14. तिरंगे को अपने पास पूरे सम्मान के साथ तह लगाकर रखेंगे, न फेंकना है न ही किसी प्रकार से क्षति पहुंचानी है।
  15. तिरंगा समय के साथ हवा से या किसी अन्य कारण गंदा हो जाए या फट जाए तो ऐसी स्थिति में निस्तारण बहुत ही सावधानी से करने का नियम है।
अन्य पढ़ेः-  Doctor G Movie Review 2023 Hindi

निस्तारण के दो तरीके

  1. भारतीय ध्वज संहिता के गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के निस्तारण के दो तरीके बताया गया हैं। एक दफन करना और दूसरा जलाने का। बेहद गंदे या किसी कारण से फट गए राष्ट्रीय ध्वज को दफन करने के लिए लकड़ी का ही बॉक्स प्रयोग में लेना होगा। इसमें तिरंगे को सम्मानपूर्वक तह लगाकर रखे। फिर बहुत ही साफ स्थल पर जमीन में इसे दफन करना होगा। इसके बाद उस स्थान पर दो मिनट तक आपको मौन खड़े रहना होगा।
  2. दूसरा तरीका जलाने का है। इसके लिए साफ स्थान पर लकड़ी रखकर उसमें आग लगानी होगी। अग्नि के मध्य में इसे सम्मानपूर्वक तह लगाकर ही डालना होगा। किनारे से नहीं रखना है।

नियम इसलिए बनाए गए हैं क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज हमारा गर्व है। हमारा कर्तव्य है कि इसके सम्मान एवं गौरव के बनाए हर नियम का पालन करना।

इन्हें भी पढ़ेः-

ITI Full Form

Q. Har Ghar Tiranga Kya Hai ?

हर घर तिरंगा एक अभियान है।

Q. हर घर तिरंगा कब से कब तक मनाया जाना है?

हर घर तिरंगा 13 अगस्त से 15 अगस्त को मनाया जाना है।

Q. हर घर तिरंगा का Official Website क्या है?

Har Ghar Tiranga का official website harghartiranga.com है।

Leave a Comment